Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 326 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन की सौगात

Author Image
Written by
Manish saklani

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राज्य भर के सभी जिलों की 326 मेधावी लड़कियों को पुरस्कार के रूप में मोबाइल फोन प्रदान किए, जिन्होंने 2024 और 2025 में बोर्ड परीक्षाओं में टॉप किया। इस दौरान बच्चियों के चेहरे मुस्कान से खिल उठे।

326 टॉपर्स को दिए मोबाइल फोन

शनिवार को मुख्य सेवक सदन में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि साल 2013 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत अब तक प्रदेश की कुल 2029 मेधावी बालिकाएं तकनीकी रूप से सशक्त बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं, महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास में जुटी है।

Advertisement Box

बेटियों की आर्थिक आजादी के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: मंत्री

कार्यक्रम में मौजूद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के उस विचार का उल्लेख किया, जिसमें समाज की प्रगति को महिलाओं की प्रगति से मापने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और आर्थिक आजादी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कैबिनेट ने प्रदेश की बेटियों को चुनौतियों का सामना करते हुए खुद अपने रास्ते गढ़ने का आह्वान किया।

लैंगिक असमानता की स्थिति में हुआ सुधार: मंत्री

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में लैंगिक असमानता की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण की व्यवस्था कर उनके लिए अवसर बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू (UCC) करके हर महिला को बराबरी का अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

रूपाली वशिष्ठ को नागपुर में हिंदी साहित्य सम्मेलन में मिला साहित्य शिरोमणि पुरस्कार
आज फोकस में

रूपाली वशिष्ठ को नागपुर में हिंदी साहित्य सम्मेलन में मिला साहित्य शिरोमणि पुरस्कार

52 दूल्हों की एक कतार, ढोल-नगाड़ों की गूंज और नम आंखें—देहरादून ने देखा सेवा और संस्कार का ऐतिहासिक संगम
आज फोकस में

52 दूल्हों की एक कतार, ढोल-नगाड़ों की गूंज और नम आंखें—देहरादून ने देखा सेवा और संस्कार का ऐतिहासिक संगम

देहरादून में आज होगा भव्य श्री श्याम कीर्तन, युवाओं के जोश से सजेगा भक्तिमय माहौल
आज फोकस में

देहरादून में आज होगा भव्य श्री श्याम कीर्तन, युवाओं के जोश से सजेगा भक्तिमय माहौल

आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ की झलक: देहरादून के स्वदेशी महोत्सव का भव्य समापन, ‘लोकल से ग्लोबल’ बने पहाड़ी उत्पाद
आज फोकस में

आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ की झलक: देहरादून के स्वदेशी महोत्सव का भव्य समापन, ‘लोकल से ग्लोबल’ बने पहाड़ी उत्पाद

धमाका दिल्ली में, डर इस्लामाबाद में! पीएम मोदी का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बड़ा संकेत!
आज फोकस में

धमाका दिल्ली में, डर इस्लामाबाद में! पीएम मोदी का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बड़ा संकेत!

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका — 8 की मौत, कई घायल
आज फोकस में

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका — 8 की मौत, कई घायल

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें