Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Big breaking: भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

Author Image
Written by
Manish saklani

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारण का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। जगदीप धनखड़ 2022 में उपराष्ट्रपति बने थे।

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक पत्र में स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय सलाह का हवाला देते हुए संविधान के अनुच्छेद 67(a) के तहत अपने त्यागपत्र की घोषणा की है। उनका यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Advertisement Box

धनखड़ ने पत्र में लिखा, “स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।” उन्होंने राष्ट्रपति को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया।

भावुक अंदाज में किया सांसदों का धन्यवाद

अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि संसद के सदस्यों से जो स्नेह, विश्वास और सम्मान उन्हें मिला, वह हमेशा उनके दिल में रहेगा। उन्होंने उपराष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल को गौरवशाली अनुभव बताते हुए कहा, “भारत के आर्थिक विकास और वैश्विक उदय का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है।”

2022 में बने थे 14वें उपराष्ट्रपति

जगदीप धनखड़ ने 6 अगस्त 2022 को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराकर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्हें 528 वोट मिले थे, जबकि अल्वा को सिर्फ 182 वोट मिले थे। उपराष्ट्रपति बनने से पहले वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

राजनीतिक हलचल और भविष्य की अटकलें

धनखड़ के इस्तीफे के बाद से राजनीतिक गलियारों में नए उपराष्ट्रपति की नियुक्ति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में इस पद पर किसे नियुक्त किया जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

राहुल गांधी ने फिर जीता दिल,पाकिस्तान के अटैक में मारे गए लोगों के 22 बच्चों को लिया गोद
आज फोकस में

राहुल गांधी ने फिर जीता दिल,पाकिस्तान के अटैक में मारे गए लोगों के 22 बच्चों को लिया गोद

ऑपरेशन महादेव : Encounter में मारा गया पहलगाम हमले का Mastermind मूसा!
आज फोकस में

ऑपरेशन महादेव : Encounter में मारा गया पहलगाम हमले का Mastermind मूसा!

Big Breaking: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ मे 6 भक्तों की मौत,कई  घायल
आज फोकस में

Big Breaking: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ मे 6 भक्तों की मौत,कई घायल

PM मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मेलोनी को पछाड़ा; देखें लिस्ट
आज फोकस में

PM मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मेलोनी को पछाड़ा; देखें लिस्ट

हरिद्वार के डालू वाला मे भाभी ने मुस्लिम आशिक के साथ मिलकर 5 लाख की सुपारी देकर की देवर की हत्या, जमीन का था यह सारा चक्कर
आज फोकस में

हरिद्वार के डालू वाला मे भाभी ने मुस्लिम आशिक के साथ मिलकर 5 लाख की सुपारी देकर की देवर की हत्या, जमीन का था यह सारा चक्कर

<span style=Big breaking: भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला">
आज फोकस में

Big breaking: भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें